Wednesday, November 9, 2016

नवम्बर

सर्दियों कि धुंधली सुबह सी तेरी याद
नम करती आँखें कुछ वैसे ही
कंपकंपाते होंठ और थरथराता जिस्म
वैसे ही जैसे,
जाड़े कि सुबहों में  तुम भीगे हाथ लगते थे
और हँसते थे मेरे रूठ जाने पर

और सर्द रातों सी ये तेरी याद
सुनसान रातों में किटकिटाते दांतों सी,
खुद ही को देती सुनाई
गर्म साँसों को फूँकती और हथेली को करती गर्म
घिसती और टांगों के बीच छुपाती
ठंडी सी नाक और
खुश्क लब
और उनमे बसी,
जाड़ों जैसी, तेरी  याद..

No comments:

Post a Comment